
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है। राज्यसभा में उनके बोलने पर भी कैंची चली है। उनकी जगह अब आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल राज्यसभा में उपनेता होंगे। आम आदमी पार्टी ने इस बाबत राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को यह भी सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। दरअसल, राघव चड्ढा पर यह एक्शन ऐसे वक्त में हुआ है, जब वह लगातार राज्यसभा में जनहित के मुद्दों पर वोकल थे। लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रहे थे। चाहे वो एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय हो या डिलीवरी बॉयज के मुद्दे हों। उनके मुद्दे जनता से जुड़े थे और जनता उनसे कनेक्ट कर रही थी।
