झारखंड में जमशेदपुर, खूंटी और रांची में कोरोना के एक्टिव केस

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) में Corona के तीन एक्टिव केस (Active Case) हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) से एक, खूंटी से एक और रांची से एक मरीज मिला है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख 42 हजार 573 हो चुकी है। कोरोना से चार लाख 37 हजार 239 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि पांच हजार 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.80 प्रतिशत है। जबकि राज्य में Corona का मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article