जमशेदपुर में अधिवक्ता और उसकी पत्नी पर युवती ने लगाया मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

बाद में स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया था। MGM अस्पताल इलाज किया गया।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एक Advocate और उसकी पत्नी पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

मामला जमशेदपुर के बिरसानगर थाना (Birsanagar Police Station) अंतर्गत मोहरदा स्थित वास्तु विहार का है।

जानकारी के अनुसार, यहां की नेहा कुमारी ने अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

उसने दंपती के खिलाफ बिरसानगर थाना में FIR दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती को कान में लगी है अंदरूनी चोट

नेहा कुमारी की शिकायत (Complaint) है कि वह मोहरदा स्थित अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी।

तभी राजीव कुमार सिंह आए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने के दौरान अधिवक्ता की पत्नी भी आई और मारपीट करने लगी।

बाद में स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया था। MGM अस्पताल इलाज किया गया।

नेहा के कान में अंदरूनी चोट से उसे सुनने में परेशानी हो रही है।

Share This Article