Homeबिहारशादी के कुछ ही दिनों बाद अपनी नई दुनिया बसाने भांजे के...

शादी के कुछ ही दिनों बाद अपनी नई दुनिया बसाने भांजे के साथ फरार हुई महिला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: आमतौर पर मामी भांजे का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में इस रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

यहां एक महिला शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने भांजे के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती थावे थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसकी पिछले ही महीने राकेश शर्मा नाम के युवक के साथ बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी।

मामले की जांच कर रहे बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मांझा थाने के सुरवनिया गांव के रहने वाले राकेश शर्मा की पिछले महीने 22 फरवरी को शादी हुई थी।

युवती थावे थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शादी के कुछ ही दिनों के भीतर दुल्हन को अपने भांजे से प्यार हो गया।

 जिसके बाद वह अपने सभी रिश्तों को तोड़ते हुए नई दुनिया बसाने के लिए भांजे के साथ फरार हो गई।

वहीं मांझा के प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने बताया कि राकेश शर्मा के बयान पर अपहरण की एक प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज की गई है। इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग का है।

शादी के बाद राकेश अपनी पत्नी के साथ नई जिंदगी के सपने बुन ही रहा था। हालांकि, राकेश की जिंदगी में शायद कुछ ही लिखा हुआ था। शादी के एक हफ्ते बाद दुल्हन की जिंदगी में भांजा आ गया।

आरोप है कि राकेश की अनुपस्थिति में बरौली का रहने वाला भांजा अपने कुछ साथियों के साथ अपनी मामी से मिलने आता था। इसी दौरान मामी भांजे की आंखें चार हो गईं एक दिन मौका पाकर दोनों फरार हो गए।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...