अग्निवीर भर्ती 2026 , झारखंड के चयनित अभ्यर्थियों की रैली 18 मार्च को बोधगया में

Archana Ekka
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

18 मार्च को होगी भर्ती रैली

रांची: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के दूसरे चरण में चयनित झारखंड के युवाओं के लिए अहम सूचना जारी की गई है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने बताया है कि सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 18 मार्च को बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित होगी। यह रैली चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है।

रिपोर्टिंग का समय तय

पुरुष अभ्यर्थियों को 17 मार्च की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश द्वार रात 12:30 बजे (00:30 बजे) खोला जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

महिला सैन्य पुलिस के लिए अलग तिथि

महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए चयनित बालिका अभ्यर्थियों को 16 मार्च की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करना होगा। उनका शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। महिला उम्मीदवारों के लिए भी समय की पाबंदी जरूरी होगी।

दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। किसी भी प्रकार की कमी या देरी की स्थिति में प्रवेश से वंचित किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा है कि भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट “ज्वाइन इंडियन आर्मी” पर उपलब्ध हैं, जहां से उम्मीदवार विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भर्ती रैली झारखंड के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का बड़ा अवसर है। इसलिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय और नियमों का पालन करते हुए तैयारी के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है , इसे उनको कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Share This Article