Homeझारखंडमुख्यमंत्री को रेड रिबन लगाकर पलामू में शुरू हुआ AIDS जागरुकता अभियान

मुख्यमंत्री को रेड रिबन लगाकर पलामू में शुरू हुआ AIDS जागरुकता अभियान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

World AIDS Day: विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता के लिए पलामू जिले में शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी कड़ी में फर्ज लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, ICTC, ART सदर हॉस्पिटल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता को रेड रिबन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार एवं उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मी को रेड रिबन लगाया गया। इसके पश्चात टेंपो स्टैंड में चालकों के बीच में एक जागरुकता अभियान चलाया गया।

नामधारी महिला डिग्री कॉलेज के प्रांगण में NSS एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान से HIV एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योध सिंह नामधारी कॉलेज की सहायक अध्यापिका डॉक्टर मशरीक जहां एवं डाक्टर मिनी टुडू ने की।

महिलाओं से संबंधित रोगों की दी गई जानकारी

मौके पर परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने HIV AIDS के बारे में जानकारी। परियोजना निदेशक स्वर्ण लता रंजन ने HIV के मुख्य कारण के ऊपर प्रकाश डाला।

STI काउंसलर तनुजा सिन्हा ने महिलाओं से संबंधित रोगों की जानकारी दी। सदर हॉस्पिटल के ART डॉ स्नेहा ने बताया कि HIV वायरस इफेक्ट होने से यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है कि वह मरीज एड्स पीड़ित है जब तक कि वह किसी बीमारी की चपेट में नहीं आता है।

इसलिए हम जो HIV पीड़ित व्यक्ति हैं उन्हें PLHIV कहते हैं। काउंसलर चंदन प्रभाकर ने HIV संक्रमित आंकड़ों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान कृष्णा मोहन शाही, उदय प्रसाद, अमित कुमार, ममता कुमारी, विकास तिवारी, राजिया नियाजी आदि मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...