Homeभारतएयर इंडिया की महिला पायलट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार....

एयर इंडिया की महिला पायलट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Female Pilot Committed Suicide: मुंबई के अंधेरी ईस्ट में Air India की 25 वर्षीय पायलट सृष्टि तुली का शव (Srishti Tuli’s Dead Body) उनके किराए के फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका मिला।

यह घटना 25 नवंबर की रात की है। मामले में पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (27) को आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों के बीच अक्सर होता था झगड़ा

इस मामले में सृष्टि तुली के परिजनों ने आदित्य पंडित पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह सृष्टि के साथ अक्सर दुर्व्यवहार करता था।

दोनों के बीच फोन पर बहस और झगड़े आम बात थी। रविवार को भी, काम से घर लौटने के बाद सृष्टि और आदित्य के बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस के अनुसार, झगड़े के बाद आदित्य देर रात मुंबई छोड़कर दिल्ली चला गया। सृष्टि ने उसे फोन कर आत्महत्या करने की बात कही, लेकिन आदित्य ने लौटने से मना कर दिया। कुछ घंटों बाद, जब वह वापस आया तो उसने घर का दरवाजा बंद पाया।

जिसके बाद आदित्य ने चाबी बनाने वाले को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर सृष्टि बेहोश अवस्था में मिली। उसे तुरंत मरोल के Seven Hills अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सृष्टि का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या को मौत का कारण बताया गया है।

पुलिस की हिरासत में बॉयफ्रेंड आदित्य

सृष्टि के परिजनों की शिकायत के आधार पर आदित्य पंडित पर भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। 27 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...