HomeUncategorizedनरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, AIUDF प्रमुख अजमल ने…

नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, AIUDF प्रमुख अजमल ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

AIUDF Chief Ajmal: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए, अजमल ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें “उम्मीद नहीं थी कि भाजपा राज्य चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।”

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि कांग्रेस कम से कम तीन राज्यों में जीत हासिल करेगी। अगर हम नतीजों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।”

अजमल ने असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा की भी आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास असम में पार्टी का नेतृत्व करने की “कोई क्षमता नहीं है”।
“उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

कांग्रेस पार्टी BJP की A टीम बन गई

अजमल ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेताओं पर BJP के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

असम में कांग्रेस पार्टी BJP की A टीम बन गई है। नेताओं को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बेच दिया गया है।

अजमल अगले आम चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते हैं।

लेकिन असम कांग्रेस नेतृत्व के कड़े प्रतिरोध के कारण, AIUDF को विपक्षी इंडिया ब्लॉक में शामिल नहीं किया गया।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...