HomeUncategorizedअखिलेश यादव ने BJP के इन्वेस्टर समिट को लेकर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने BJP के इन्वेस्टर समिट को लेकर साधा निशाना

Published on

spot_img

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने BJP के इन्वेस्टर समिट (Investor Summit) को लेकर निशाना साधा और कहा कि जब दुनिया में निवेश नहीं मिला तो अब जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन (Investor Conference) करते हुए घूम रहे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज गणतंत्र दिवस (Republic day) पर SP मुख्यालय में ध्वजारोहण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP इन्वेस्टमेंट (BJP Investment) के नाम पर झूठ फैला रही है।

अखिलेश यादव ने BJP के इन्वेस्टर समिट को लेकर साधा निशाना Akhilesh Yadav targets BJP's investor summit

BJP ने डायल 100 सेवा को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव

कोई निवेश दिखाई नहीं दे रहा है। जब दुनियां में निवेश नहीं मिला तो अब जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन करते हुए घूम रहे हैं।

अब जिलाधिकारी भी लगे हैं कि जिले के कारोबारियों और व्यापारियों को बुलाकर इनसे इंवेस्टमेंट (Investment) की व्यवस्था कराई जाए।

BJP सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकासकार्यो को धुंए में उड़ा दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बर्बाद कर दिया। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (Medical College and Hospital) बर्बाद कर दिये।

गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया। डायल 100 सेवा को बर्बाद कर दिया। छुट्टा जानवर किसानों के खेत बर्बाद कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने BJP के इन्वेस्टर समिट को लेकर साधा निशाना Akhilesh Yadav targets BJP's investor summit

BJP कन्नौज के साथ खिलवाड़ कर रही: अखिलेश

SP मुखिया ने कहा कि BJP वाले अब कन्नौज में बियर की फैक्ट्री लगा रहे हैं। इसी तरह से कन्नौज की पहचान इत्र के कारोबार से है। वहां पर देश का सबसे ज्यादा इत्र का कारोबार होता है।

BJP कन्नौज के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम कन्नौज में दुनिया का सबसे बड़ा परफ्यूम पार्क बना रहे थे और परफ्यूम निकालने और कारोबार के लिए उद्योग लगा रहे थे।

प्रदेश को सिर्फ समाजवादी लोग ही आगे ले जा सकते: अखिलेश

उन्होंने कहा कि BJP सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। प्रदेश को सिर्फ समाजवादी विचारधारा और समाजवादी लोग ही आगे ले जा सकते हैं। आने वाले समय में BJP से मुकाबला करना है।

कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान है। भगवान एक है। हम सभी धर्मों को मानते हैं, उनका सम्मान और आदर करते है।

विभिन्न धर्मों के संतो, गुरुओं और उपदेशकों ने समय-समय पर जो विचार और उपदेश दिए हैं हम उन सभी का सम्मान करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग देश की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...