
कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो 6 महीने के अंदर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी और बांग्लादेश सीमा को और मजबूत किया जाएगा।
भाजपा के घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं, जैसे— अवैध घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई,“कट मनी” खत्म करना, कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता (DA) और सातवें वेतन आयोग को लागू करना। इसके अलावा, 1 करोड़ नौकरियां देने, युवाओं और महिलाओं को आर्थिक मदद, महिला पुलिस बटालियन बनाने, किसानों को सहारा देने तथा उद्योग और मछली पालन को बढ़ावा देने की भी बात कही गई है।

