HomeUncategorizedसासाराम में हिंसा के बाद अमित शाह का कार्यक्रम रद्द

सासाराम में हिंसा के बाद अमित शाह का कार्यक्रम रद्द

Published on

spot_img

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी (Mr. Amit Shah) का दो अप्रैल को बिहार (Bihar) के सासाराम (Sasaram) में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी। चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से बिहार नहीं संभल रहा।

सासाराम में हिंसा के बाद अमित शाह का कार्यक्रम रद्द- Amit Shah's program canceled after violence in Sasaram

धारा 144 लागु

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर सासाराम (Sasaram) में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का भी आने का कार्यक्रम था, लेकिन उस इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है, इसके कारण गृह मंत्री (Home Minister) का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने धारा 144 लगाकर यह साफ संदेश दे दिया कि उनके अलावा दूसरे कार्यक्रम नहीं कर सके।

सासाराम में हिंसा के बाद अमित शाह का कार्यक्रम रद्द- Amit Shah's program canceled after violence in Sasaram

नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा: BJP

BJP नेता ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से बिहार नहीं संभल रहा। वे जिस क्षेत्र से आते हैं वहां भी अव्यवस्था (Chaos) फैली है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार फोर्स देने को तैयार है। विधान पार्षद चौधरी ने कहा कि गृह मंत्री जी का नवादा में लोकसभा प्रवास (Lok Sabha Travel) का कार्यक्रम तय समय के अनुसार होगा।

सासाराम में हिंसा के बाद अमित शाह का कार्यक्रम रद्द- Amit Shah's program canceled after violence in Sasaram

शाह बिहार के दो दिवसीय दौरे पर

उल्लेखनीय है कि रामनवमी के बाद शुक्रवार को सासाराम में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन (Local Administration) ने उस इलाके में धारा 144 लगा दिया है। शाह बिहार के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम पटना पहुंचेंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...