Homeझारखंड… और इस तरह बरगला कर रांची में ठगों ने 70 साल...

… और इस तरह बरगला कर रांची में ठगों ने 70 साल की महिला से ठगा सोने का कंगन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में गहने ठगने वाले गिरोहों के कारनामे रह-रहकर सामने आते रहते हैं। अन्य जगह भी ऐसी घटनाएं होती ही रहती हैं।

ताजा मामला रांची के बरियातू थाना (Bariatu Police Station) क्षेत्र के न्यू एरिया मोराबादी (Morabadi) का बताया जा रहा है।

इस बार ठगों की शिकार बनीं 70 साल की महिला चंद्रकांति देवी। ठगों ने उन्हें बरगला कर सोने का कंगन ठग लिया और जल्दी-जल्दी फरार हो गए। मामला 13 फरवरी का है। इसे लेकर बरियातू थाने में FIR दर्ज करवाई गई है।

दो ठगों ने दिया घटना को अंजाम

ठगों ने पहले तांबा और पीतल के बर्तन साफ किए और कोई उसका चार्ज नहीं लिया। धीरे-धीरे अपनी बातों से अपने झांसे में फंसाया।

दोनो ठगों ने जब यह देखा कि बुजुर्ग महिला उनके झांसे में पूरी तरह आ गई है, तब उन्होंने महिला को बताया कि वे लोग सोने के गहने भी चमकाने का काम फ्री (Free) में ही करते हैं।

अगर आपके पास गहने है़ं, तो वे लोग उसे भी चमका देंगे। महिला ने अपने सोने के दो कंगन उन्हें चमकाने के लिए दे दिए‌। ठगों ने पहले ध्यान भटकाया और फिर कंगन को लेकर फरार हो गए।

FIR दर्ज होने के बाद बरियातू पुलिस दोनो ठगों की तलाश में जुटी हुई है। महिला के घर के आस पास लगे CCTV कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि ठगों की पहचान हो सके।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...