जमशेदपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज

इसमें ट्रूनेट से 5 सैंपल की जांच में एक Positive पाया गया। वहीं अबतक जिले में कुल 71 हजार 577 कोरोना मरीज मिल चुके हैं

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज पाया गया। संक्रमित मरीज डुमरिया निवासी 20 वर्षीय एक युवक है।

बताते चले जिले में 6 अप्रैल के बाद रविवार को एक Corona Positive मरीज पाया गया है। वहीं, 4 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। जिसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों (Active Patients) की संख्या 62 है।

जिले में अब तक 71 हजार 577 कोरोना मरीज

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने 34 सैंपल की जांच कराई थी।

इसमें ट्रूनेट से 5 सैंपल की जांच में एक Positive पाया गया। वहीं अबतक जिले में कुल 71 हजार 577 कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. असद ने लोगों से अपील की है कि, सभी घर से निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) का अच्छी तरह पालन करें।

उन्होंने बताया कि डुमरिया के युवक के Positive होने के कारणों की जांच स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं।

Share This Article