शहर में लगातार चलेगा एंटी क्राइम चेकिंग, SSP किशोर कौशल ने…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anti Crime Checking: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में नये वर्ष के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

SSP किशोर कौशल (SSP Kishore Kaushal) ने बुधवार देर रात शहर की सड़कों पर गश्त करते हुए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एंटी क्राइम चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

नशे में वाहन चलाने वालों को पकड़ा जाएगा

SSP ने गुरुवार को बताया कि शहर में लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान (Anti Crime Checking Campaign) चलाया जा रहा है, ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि नए साल पर लोग नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।

ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी। नशे में वाहन चलाने वालों को पकड़ा जाएगा, उनके वाहन जब्त किए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SSP ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

Share This Article