रांची-हावड़ा शताब्दी ट्रेन पर असामाजिक तत्वों का ‘हमला’

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चलती ट्रेनों (Trains) पर पत्थरबाजी की घटना पूरी तरह रुकी नहीं है। शुक्रवार को रांची- हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (Ranchi-Howrah Shatabdi Express) पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की।

इससे इस ट्रेन के कोच संख्या सी-5 का शीशा टूट गया। पत्थरबाजी टाटीसिल्वे और गंगाघाट स्टेशन के बीच की गई। हालांकि कोच बर्थ (Coach berth) नंबर 63 और 64 पर बैठे यात्रियों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।

असामाजिक तत्व ट्रेन पर पत्थरबाजी करने लगे

रांची स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे खुली। ट्रेन खुलने के कुछ ही घंटे बाद जब ट्रेन टाटीसिल्वे स्टेशन (Tatisilwai station) पर की तो कुछ असामाजिक तत्व ट्रेन पर पत्थरबाजी करने लगे।

बताते चलें कि RPF द्वारा पटरियों के किनारे रहने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया जाता रहा है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

कई मामलों में यात्रियों को चोट भी लगी है। RPF के जवान द्वारा लोगों को ऐसा करने पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई (Legal action) करने के प्रविधान के संबंध में जानकारी दी जाती है।

Share This Article