Bank Holiday: अगले महीने 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 में बैंक ग्राहकों के लिए व्यस्त महीना, RBI के अनुसार कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जरूरी ट्रांजेक्शन पहले निपटाएं, ऑनलाइन सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: नए वित्तीय साल के साथ अप्रैल 2026 बैंक ग्राहकों के लिए थोड़ा व्यस्त महीने के तौर पर सामने आ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिसियल अवकाश कैलेंडर के मुताबिक इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और कुछ प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं, जैसे गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नववर्ष, बंगाली नववर्ष और अक्षय तृतीया।

यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

1 अप्रैल (बुधवार) – सालाना खाता बंदी (Annual Closing of Accounts) – लगभग पूरे देश में। केवल आइजोल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला में छूट रहेगी।

2 अप्रैल (गुरुवार) – मौंडी थर्सडे (Maundy Thursday) – केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में।

3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे – ज्यादातर राज्यों में, कुछ पूर्वोत्तर और हिल स्टेट्स में छूट।

5, 12, 19, 26 अप्रैल – सभी रविवार – पूरे भारत में।

11 अप्रैल (शनिवार) – दूसरा शनिवार – पूरे देश में।

14 अप्रैल (मंगलवार) – डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती / बोहाग बिहू / तमिल नववर्ष / बैसाखी / महा विषुव संक्रांति – ज्यादातर राज्यों में।

15 अप्रैल (बुधवार) – बंगाली नववर्ष (नबबरशा) / बोहाग बिहू / विशु / हिमाचल दिवस – असम, पश्चिम बंगाल, केरल, हिमाचल आदि।

16 अप्रैल (गुरुवार) – बोहाग बिहू – मुख्य रूप से असम और पूर्वोत्तर।

20 अप्रैल (सोमवार) – बसव जयंती / अक्षय तृतीया – कर्नाटक और कुछ अन्य राज्यों में।

21 अप्रैल (मंगलवार) – गरिया पूजा – त्रिपुरा।

25 अप्रैल (शनिवार) – चौथा शनिवार – पूरे देश में।

राज्य-वार छुट्टियों का असर

उत्तर भारत (दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान) – 1, 3, 11, 14, 25 अप्रैल + सभी रविवार।

पूर्वोत्तर (असम, त्रिपुरा, मणिपुर) – 14-16 अप्रैल तक लगातार बिहू की छुट्टियां।

दक्षिण भारत (केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक) – मौंडी थर्सडे + विशु + बसव जयंती।

पश्चिम बंगाल – 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष।

कुल मिलाकर कई राज्यों में 13-15 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं।

ग्राहकों के लिए जरूरी टिप्स

जरूरी ट्रांजेक्शन जैसे चेक क्लियरिंग, लोन EMI या FD मैच्योरिटी को पहले निपटा लें।

नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप और ATM 24×7 काम करते रहेंगे।

बड़ी रकम की निकासी या जमा के लिए 31 मार्च या 4 अप्रैल का दिन चुनें।

अपने शहर का कैलेंडर RBI की वेबसाइट या बैंक ऐप से चेक करें।

ध्यान दें: डिजिटल ट्रांजेक्शन पर कोई रोक नहीं है। अप्रैल 2026 में ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।