यूपीएससी की परीक्षा में 42वां रैंक लानेवाली डीपीएस बोकारो की छात्रा ने शेयर किया अपना अनुभव

डीपीएस बोकारो की छात्रा अपूर्वा वर्मा, जिन्होंने यूपीएससी में 42वां रैंक हासिल किया, ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डीपीएस बोकारो की छात्रा और यूपीएससी की परीक्षा में 42वां रैंक लानेवाली अपूर्वा वर्मा शनिवार को अपने स्कूल पहुंची। यहां गेस्ट स्पीकर के रूप में उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया। विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपूर्वा ने यूपीएससी परीक्षा की बारीकियों से उन्हें अवगत कराया। अपूर्वा ने डीपीएस बोकारो जैसे प्रीमियर संस्थानों में पढ़ने के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने सर्विस बिफोर सेल्फ पर भी अपनी बातें रखीं। डीपीएस के प्रिंसिपल एएस गंगवार ने अपूर्वा को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।