Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में लोहरदगा (राजाबंगला) निवासी तीरंदाजी (Archery) खिलाड़ी दीप्ति कुमारी (Deepti Kumari) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा।

USA जाने से वंचित रह गईं

मुख्यमंत्री के समक्ष दीप्ति कुमारी (Deepti Kumari) ने कहा कि तीरंदाजी (Archery) खेल में वे नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं।

सरायकेला खरसावां आर्चरी अकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां स्वयं सहायता समूह से सात लाख रुपये कर्ज लेकर चार लाख पचास हजार रुपये में धनुष खरीदी।

USA खेलने जाने के क्रम में कलकत्ता में उनका धनुष टूट गया और वे USA जाने से वंचित रह गईं।

रांची नगर निगम के अतिक्रमण में दुकान उजड़ गई

दीप्ति कुमारी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें आशंका है वे साजिश की शिकार हुई हैं। उनकी मां सदमे से बीमार रहने लगी।

कर्ज चुकाने के लिए रांची अरगोड़ा में चाय की दुकान खोली।

कुछ दिनों बाद रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के अतिक्रमण में दुकान उजड़ गई।

वह घर वापस आ गयी। उनकी कोई आय का जरिया नहीं है लेकिन खेलने का सपना है।

आश्वासन दिया – राज्य सरकार करेगी हरसंभव मदद

मुख्यमंत्री ने दीप्ति कुमारी की बातों को आत्मीयता से सुना। मुख्यमंत्री ने उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में लिए गए हिस्सेदारी और जीते हुए मेडल की सूची भी देखी।

मुख्यमंत्री ने दीप्ति कुमारी के संघर्ष को सराहा और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी।

इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन अंसारी भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

नगर निगम चुनाव, रांची में सख्ती, सोशल मीडिया से सड़कों तक कड़ी निगरानी

Municipal Elections : रांची में नगर निगम चुनाव (Municipal Elections) को लेकर जिला प्रशासन...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

खबरें और भी हैं...