आदिवासी समाज के वार्षिक मिलन समारोह में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पोटका : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को पोटका में आदिवासी समाज के वार्षिक मिलन समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और विरासत को जीवंत रूप में देखना बेहद गर्व और आनंद की बात है।

इस कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए मुंडा स्वशासन व्यवस्था कमिटी के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजकों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से अर्जुन मुंडा का स्वागत किया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।