‘शबरी के राम’ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में अयोध्या पर्व के ‘शबरी के राम’ कार्यक्रम में भाग लेकर माता शबरी की भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रेरणादायक बताया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को नई दिल्ली में श्री अयोध्या न्यास की ओर से आयोजित अयोध्या पर्व के अंतर्गत ‘शबरी के राम’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रेरणादायक आयोजन में माता शबरी की अटूट भक्ति और समर्पण को स्मरण किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा हमें यह सिखाती है कि वास्तविक भक्ति किसी भी प्रकार के भेदभाव—चाहे वह जाति, वर्ग या सामाजिक स्थिति का हो—को स्वीकार नहीं करती। माता शबरी का जीवन भारतीय जनजातीय परंपराओं की गहरी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। उनका आदर्श हमें समानता, समरसता और निःस्वार्थ प्रेम का मार्ग दिखाता है, जो आज के समाज में और भी अधिक प्रासंगिक है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों, गणमान्य व्यक्तियों एवं समाज के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद का अवसर मिला। यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला था, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।