पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने काडू मल्लेश्वर मंदिर में भगवान शिव के किए दर्शन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बंगलुरु के 17वीं सदी के काडू मल्लेश्वर मंदिर में भगवान शिव के अद्भुत दर्शन किए, जहां नंदी के मुख से जलधारा बहती देख आस्था गहराई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को बंगलुरु में काडू मल्लेश्वर मंदिर में भगवान शिव का दर्शन किया। 17वीं शताब्दी से आस्था का केंद्र रहा यह प्राचीन मंदिर न केवल अपनी ऐतिहासिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसकी अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा और शांत वातावरण मन को गहराई तक स्पर्श करते हैं। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन का सबसे अद्भुत अनुभव वह क्षण था जब शिवलिंग पर नंदी के मुख से निरंतर बहती जलधारा को देखा, बिना किसी स्पष्ट जलस्रोत के! यह दृश्य सच में आस्था, रहस्य और दिव्यता का संगम प्रतीत होता है। ऐसे स्थान हमें यह याद दिलाते हैं कि श्रद्धा और विश्वास की शक्ति किसी भी तर्क से परे होती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।