Homeझारखंडसेना अस्पताल नामकुम में ऑक्सीजन सपोर्टेड 50 बेड की हो रही व्यवस्था

सेना अस्पताल नामकुम में ऑक्सीजन सपोर्टेड 50 बेड की हो रही व्यवस्था

Published on

spot_img

रांची: रांची के नामकुम स्थित सेना अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 50 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है।

राज्य के विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में पहल शुरू कर दी है।

सेना अस्पताल में 50 बेड ऑक्सीजन युक्त कोरोना मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था करने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से प्रयास जारी है।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अरुण कुमार सिंह मिलिट्री अस्पताल के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।

कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मिलिट्री अस्पताल में 50 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयासरत हैं।

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही सेना अस्पताल नामकुम में भी 50 बेड कोविड वार्ड के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने गत दिनों मिलिट्री हॉस्पीटल नामकुम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की है।

सभी 50 बेड ऑक्सीजन सपोर्टेड करने पर भी चर्चा की गई।

अपर मुख्य सचिव ने इस पर केन्द्र सरकार के रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिलने तक सारी आवश्यक तैयारियां करने का अनुरोध मिलिट्री अस्पताल के अधिकारियों से किया है।

सिंह ने कहा कि अस्पताल में अन्य जो भी संसाधनों की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार उसे अविलंब मुहैया कराने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी रामगढ़ और नामकुम मिलिट्री अस्पताल के अधिकारियों और चिकित्सकों से मिलकर कोरोना के मरीजों के इलाज की व्यवस्था करने में सहयोग करने का अनुरोध किया था।

इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र प्रेषित किया था। सेना के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक भी की थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...