Latest NewsUncategorized25 मई को यदि लोग AAP को चुनते हैं तो मुझे जेल...

25 मई को यदि लोग AAP को चुनते हैं तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा, केजरीवाल ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Loksabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि यदि लोग 25 मई को आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनते हैं, तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा।

केजरीवाल ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा, ‘‘मुझे 20 दिन बाद वापस जेल जाना है। यदि आप झाड़ू (‘AAP’ का चुनाव चिह्न) को चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट (Delhi Lok Sabha seat) से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में मोती नगर में एक रोड शो किया।

‘AAP’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल एक जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण करना है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे जेल भेजा, क्योंकि मैंने आपके लिए काम किया। भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों का काम हो।’’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में उन्हें इंसुलिन के टीके 15 दिन तक उपलब्ध नहीं कराये गये। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यदि मैं वापस जेल गया, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुफ्त बिजली देना बंद कर देगी, स्कूलों को खराब कर देगी और अस्पतालों तथा मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर देगी।’’

उन्होंने लोगों से भारती के लिए वोट करने को भी कहा, क्योंकि वह विषम परिस्थितियों में भी जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...