HomeUncategorizedअरविंद केजरीवाल ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Arvind Kejriwal resigned from CM Post: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर उनको अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब दिल्ली में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो जाएगी।

इस इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें आतिशी मार्लेना का नाम केजरीवाल की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया था।

आतिशी ने आगे कहा…

इसके बाद सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों ने आतिशी के नाम पर मुहर लगाई।

अब आतिशी शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद आतिशी ने केजरीवाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर वो किसी और पार्टी में होती, तो उन्हें चुनाव का टिकट भी नहीं मिल पाता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ना केवल उन्हें विधायक बनाया, बल्कि मंत्री और अब मुख्यमंत्री पद के लिए भी उनका नाम आगे किया।

आतिशी ने आगे कहा कि इसके बाद भी वह इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, क्योंकि केजरीवाल को BJP द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। BJP जांच एजेंसियों का दुरुपयोग उनके खिलाफ कर रही है।

आतिशी ने इस बात पर जोर दिया कि मुझे बधाई मत दीजिए। ये वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने दिल्ली की जनता को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य देने की दिशा में उल्लेखनीय काम किए।

केजरीवाल को BJP द्वारा किया जा रहा है परेशान

लेकिन, यह दुख की बात है कि केजरीवाल को BJP द्वारा परेशान किया जा रहा है। लेकिन, हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।

बता दें कि आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था।

उन्होंने दो टूक कह दिया था कि जब तक दिल्ली की जनता उन्हें दोबारा से CM पद की कमान नहीं सौंपती है, तब तक वो इस पद को ग्रहण नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नवंबर में ही विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र और झारखंड के साथ कराए जाने की मांग की थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...