
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अरविंद ने कहा कि गोवा के कुंडई स्थित तपोभूमि-श्री दत्त पद्मनाभ पीठ की पावन भूमि में पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी का सान्निध्य प्राप्त कर गहन शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। यह पवित्र स्थान स्थानीय संस्कृति, योग और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र है। यहां आकर दर्शन करना सौभाग्य की बात है।इस मौके पर उनके साथ दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के नेता भी उपस्थित रहे।

