
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक सभा होगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रविवार की सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर पूरी राष्ट्रीय लीडरशिप मौजूद रहेगी, चाहे वह गुजरात, गोवा, पंजाब या दिल्ली के नेता हों। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सभा से जो आवाज उठेगी, वह पूरे देश तक पहुंचेगी।
