Latest Newsझारखंडरांची में साउंड सिस्टम खराब होते ही आपस में भिड़े बाराती व...

रांची में साउंड सिस्टम खराब होते ही आपस में भिड़े बाराती व सराती, जमकर मारपीट, रात भर चलता रहा मान मनौवल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बरात द्वार लगने जा रही हो। सभी खुशी में नाचते-झूमते चल रहे हों और अचानक डीजे का साउंड सिस्टम खराब हो जाए तो सारा मजा किरकिरा हो ही जाता है, लेकिन इस बीच बराती व सराती आपस में मारपीट करने लगें यह अच्छी बात नहीं है।

जी हां, अनगड़ा प्रखंड के बीसा गांव के बेहराटोली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां साउंड सिस्टम खराब होते ही बराती व सराती पक्ष आपस में उलझ गए।

जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल भी हो गए। नतीजन, रात भर शादी नहीं हो पाई।

सुबह बात पुलिस तक पहुंची और काफी मान मनौव्वल व धमकाने पर बात बनी। गांव के जतरू बेदिया की बेटी की रविवार को शादी थी और सिल्ली के हलमाद से बरात आई थी थी।

Child Line Stop Another Child Marriage At Bilaspur. - 7वीं में पढ़ रही  लड़की की शादी करवा रहे थे परिजन, पुलिस ने रुकवाई - Amar Ujala Hindi News  Live

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, दुल्हन पक्ष के लोगों ने शर्त के अनुसार बरात लगाने के लिए डीजे की व्यवस्था की थी। रविवार शाम बरात आई। बरातियों ने नाश्ता.पानी किया। इसके बाद डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने बरात निकाली।

बरातियों के साथ ही लड़की पक्ष के भी कुछ युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।

सुहाग रात के बारे में कामसूत्र क्या कहता है? - 6 tips for wedding night sex

अचानक जिस वाहन पर डीजे का साउंड सिस्टम था, उसकी टक्कर बरातियों की किसी गाड़ी से हो गई और साउंड सिस्टम गिर कर खराब हो गया।

अब साउंड सिस्टम खराब होते ही नाच रहे बरातियों का गुस्सा फूट पड़ा। बराती.सराती आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों मे जम कर मारपीट हो गई। कई लोग घायल भी हो गए।

मारपीट से रूठा दूल्हा, रात भर मान-मनौवल

बरात में हंगामे की सूचना पर गांव के बुजुर्गों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को समझा.बुझा कर शांत कराया।

Wife Feel Cheated After Her First Wedding Night - मेरी शादी की पहली रात थी,  सिर झुकाए, हाथ में दूध का गिलास लिए मैं बेडरूम में घुसी - Amar Ujala Hindi  News Live

उधर मारपीट और हंगामे के बीच बरातियों को लेकर चल रही गाड़ियों के ड्राइवर भी भाग निकले। जिस कार में दूल्हा बैठा था, उसका चालक भी दूल्हे को छोड़कर भाग निकला।

वहीं, मारपीट की जानकारी मिलने पर दूल्हा भी रूठ गया। बुजुर्ग और दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा और उसके अभिभवाकों से बारात लगाने और शादी की रस्में पूरी करने के लिए रात भर मनाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। रात भर शादी रुकी रही।

सुबह पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

सुबह अनगड़ा थानेदार को मामले की जानकारी मिली, तो पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।

दूल्हा सहित बरात पक्ष के लोगों को पहले समझाया, नहीं माने तो हड़काया। फिर क्या था, दूल्हा सहित दोनों पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...