अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया

अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी, कहा एक युग का अंत हो गया, उनकी अमर आवाज और संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से एक पूरे युग का अंत हो गया। बच्चन ने ‘ये मेरा दिल’, ‘तन्हा तन्हा’ और ‘दम मारो दम’ जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली गायिका को रविवार को अपने निजी ब्लॉग पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “ हर गीत को अपनी आवाज़ से जीवंत करने की अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा… अब स्वर्ग चली गईं हैं और हमारे पास अमर संगीत का एक पूरा विश्वकोश छोड़ गई है। उनका शरीर भले ही हमारे बीच से चला गया हो, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आवाज-उनकी आत्मा हमेशा अमर रहेगी।’’ भोसले ने अपने आठ दशकों से अधिक लंबे करियर में 20 भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत रिकॉर्ड किए। उन्हें वर्ष 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।