Breaking News: दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ी फैली है

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Asha Bhosle Passes Away: संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चेस्ट इंफेक्शन और अत्यधिक थकान की शिकायत थी। स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में रखा गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देशभर में उनके प्रशंसक, संगीतकार और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग उनके गाए हुए सदाबहार गीतों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों को संगीत से जोड़ा।

आशा भोसले ने अपने लंबे और शानदार करियर में भारतीय संगीत को अनगिनत लोकप्रिय गीत दिए। उनकी आवाज़ ने हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर से लेकर आधुनिक संगीत तक अपनी अमिट छाप छोड़ी। चाहे रोमांटिक गीत हों, भजन हों या ग़ज़लें हर शैली में उनकी गायकी ने श्रोताओं के दिलों को छुआ।

उनका योगदान भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन को देश के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।