
An Asiatic Lion Cub Was Born:- भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची के निदेशक श्री जब्बार सिंह ने बताया कि उद्यान के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहाँ एशियाई शेर के एक शावक का जन्म हुआ है ।
पूर्व में उद्यान में मौजूद एशियाई शेर एवं हाइब्रिड शेर वृद्धावस्था के कारण दिवंगत हो गए थे ,जिसके फलस्वरूप शेर का बाड़ा रिक्त हो गया था ।
उद्यान प्रबंध के विशेष प्रयासों के तहत छत्तीसगढ़ स्थित नंदनवन जू एंड जंगल सफ़ारी, रायपुर से एक जोड़ा एशियाई शेर नर ‘ अभय ‘ एवं मादा ‘सबरी’ को दिनांक 16 जून 2025 को पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची लाया गया । इसके पश्चात 12 अगस्त 2025 को दोनों का सफलतापूर्वक मिलन कराया गया ।
श्री जब्बार ने बताया कि दिनांक 28 नवंबर 2025 को मादा सबरी ने एक मादा शावक को जन्म दिया जन्म के लगभग 10 दिनों के बाद शावक अस्वस्थ हो गई
