Assembly Election 2022 : गोवा और मणिपुर में वापसी की ओर भाजपा

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के गुरुवार को आ रहे नतीजों में दो छोटे राज्य गोवा और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

दोपहर 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार गोवा में भारतीय जनता पार्टी 18, कांग्रेस 11, महाराष्ट्रवादी गोमंतक 4, आम आदमी पार्टी 2, रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी 1 और 3 सीटों पर स्वतंत्र उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 21 सीटें चाहिए। वहां साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रही थी।

दोपहर 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार मणिपुर में भाजपा 20, जनता दल (यू) 4, नागा पियूप्लस फ्रंट 4, नेश्नलन पीयूप्लस पार्टी 8, कांग्रेस 3 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अबतक के रुझान के अनुसार मणिपुर में भाजपा को 38.6 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 28 सीटें मिली थी। 21 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। हालांकि भाजपा ने एनपीपी और एनपीएफ के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, जिन्हें चार-चार सीटें मिली थी।

Share This Article