HomeUncategorizedAssembly Elections : तीन राज्यों में BJP और तेलंगाना में कांग्रेस जीत...

Assembly Elections : तीन राज्यों में BJP और तेलंगाना में कांग्रेस जीत की ओर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Assembly Elections Result : चार राज्यों में जारी विधानसभा वोटों की गिनती (Assembly Votes Counting ) के नतीजे अब स्पष्ट होते दिखाई दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में जीत रही है और तेलंगाना में कांग्रेस BRS को सत्ता से बाहर कर रही है।

भाजपा को मध्य प्रदेश में बड़ा जनादेश मिलता दिख रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेती दिखाई दे रही है। तेलंगाना में भी भाजपा को अब तक मिले वोटों का औसत 14 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। वह यहां 9 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा 54, कांग्रेस 33, GGP एक, BSP एक और CPI एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा को 14.04 प्रतिशत औसत वोट हासिल हुए

मध्य प्रदेश में 230 सीटों में से भाजपा 161, कांग्रेस 66, BSP 2 और एक सीट पर अन्य को बढ़त मिल रही है। राजस्थान में भाजपा को 113, कांग्रेस को 70, बसपा को दो और 13 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस को 65, भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39, भाजपा को 9, AIMIM को 5 और CPI को एक सीट पर बढ़त मिल रही है। यह रुझान दोपहर 2:00 बजे तक के हैं और इसमें बदलाव हो सकता है।

इन चार राज्यों की बड़ी दो पार्टियों को मिले मत प्रतिशत पर विचार किया जाए तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को 46.04 और कांग्रेस को 42.10 प्रतिशत मत मिला है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा को 48.84 और कांग्रेस को 40.30 प्रतिशत वोट मिला है। राजस्थान में भाजपा को 2.10 और कांग्रेस को 39.10 प्रतिशत वोट मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस को 39.65 और BRS को 37.84 प्रतिशत तथा भाजपा को 14.04 प्रतिशत औसत वोट हासिल हुए हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...