Homeझारखंडसावधान! रांची एक बार फिर से डराने लगा कोरोना, एक्टिव मरीजों की...

सावधान! रांची एक बार फिर से डराने लगा कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 60

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के 14 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। बुधवार सुबह पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 34 नए संक्रमित मिले हैं।

संतोष की बात है कि इस दौरान कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक मरीज राजधानी रांची में मिले हैं।

रांची में 17, जबकि रामगढ़ से पांच नए मरीज मिले हैं। बोकारो, धनबाद, पाकुड़ और कोडरमा जिलों में हर एक में दो नए मरीजों की पहचान हुई है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), गिरिडीह , हजारीबाग और जामताड़ा से एक-एक नए मरीज मिले हैं।

इन मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 440 हो गयी।

इनमें से तीन लाख, 42 हजार,102 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 130 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना का विस्फोट हुआ है।

एक बार फिर बहुत दिनों बाद जिले में 17 मरीज मिले हैं। फिलहाल, रांची में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हो गई है।

एक्सपर्ट ने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह तीसरी लहर है। लेकिन जिस तरह से झारखंड के दूसरे राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं, उससे इसे तीसरी लहर का संकेत समझा जा सकता है।

पिछले 24 घंटों में आठ मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85 हजार, 431 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार,783 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...