Latest NewsUncategorizedआस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल में पहली बार पहुंची Pakistan

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल में पहली बार पहुंची Pakistan

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम पिछले 24 वर्षों में अपने पहले पाकिस्तान दौरे पर रविवार को यहां पहुंची। छह सप्ताह के इस दौरे में आस्ट्रेलिया की टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

आस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब उसने टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीती थी जबकि सीमित ओवरों के सभी मैच जीते थे।

श्रीलंका की टीम बस पर 2009 में आतंकी हमले के बाद विदेशी टीम पाकिस्तान का दौरा करने से कतराती रही हैं। आस्ट्रेलिया ने पांच साल पहले लाहौर में चर्च में आत्मघाती विस्फोट के बाद अपना दौरा रद्द कर दिया था।

पाकिस्तान ने पिछले छह वर्षों में जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की है, लेकिन आस्ट्रेलिया पहली शीर्ष टीम है जो पूर्ण द्विपक्षीय श्रृंखला के लिये पाकिस्तान का दौरा कर रही है।

पिछले साल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था। इन दोनों टीम को हालांकि इस साल के आखिर में पाकिस्तान दौरे पर आना है।

आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच चार मार्च से रावलपिंडी में खेला जाएगा। कराची 12 से 16 मार्च तक दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा और उसके बाद 21 से 25 मार्च तक लाहौर में तीसरा टेस्ट होगा।

रावलपिंडी 29 मार्च से एकदिवसीय श्रृंखला की मेजबानी करेगा जबकि एकमात्र टी20 मैच पांच अप्रैल को खेला जाएगा।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...