HomeऑटोMahindra XUV 3XO को मिल रहा ग्राहकों का प्यार

Mahindra XUV 3XO को मिल रहा ग्राहकों का प्यार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mahindra XUV 3XO : स्वदेशी कंपनी महिंद्रा ने अपनी Mahindra XUV 3XO अप्रैल महीने में लॉन्च की थी। 15 मई को बुकिंग शुरू होने के महज 1 घंटे के अंदर ही 50 हजार ग्राहकों ने इस SUV को बुक कर लिया था। इस गाड़ी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब भी इस गाड़ी को हर महीने औसतन 20,000 बुकिंग मिल रही हैं। महिंद्रा XUV 3XO की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। वहीं यह गाड़ी MX1, MX2, MX3, MX2 Pro, MX3 Pro, AX5, AX5L, AX7 और AAX7 एल वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग व्हील, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, लेदरेट सीटें, अपडेटेड सेंटर कंसोल, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 अडास, हरमन कारडान साउंड सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें खासतौर पर महिंद्रा XUV 3XO में अद्रेनोक्स कनेक्ट की सुविधा दी गई है, जो 80 से भी अधिक Features Offer करता है।

इनमें एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है, जो 109 BHP और 200 NM उत्पन्न करता है, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल एमस्टलियन जो 129 BHP और 230 NM उत्पन्न करता है और एक 1.5-लीटर टर्बो-डीजल जो 115 BHP और 300 एनएम उत्पन्न करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड AMT शामिल हैं।

इसमें ट्रिप समरी, Remote Vehicle Control, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग और इन होम एलेक्सा जैसी सुविधाएं दी गई हैं। महिंद्रा XUV 3XO तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...