HomeUncategorizedदो दिनों में रामभक्तों ने रामलला के लिए दिल खोलकर किया दान,...

दो दिनों में रामभक्तों ने रामलला के लिए दिल खोलकर किया दान, 3.17 करोड रुपये…

Published on

spot_img

Ayodhya Ram Mandir : रामलला (Ram Lala) के ‎‎लिए भक्तों ने दो ‎दिनों में ही तीन करोड़ रुपये से अ‎धिक का दान ‎किया है। ‎‎मिली जानकारी के अनुसार UP के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) के बाद सिर्फ दो दिनों में श्रद्धालुओं की ओर से 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा/दान आया है।

मंदिर के अधिकारियों की ओर से बुधवार 24 जनवरी को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। जब‎कि 22 जनवरी, सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों ने दान काउंटर और Online दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपये का दान दिया है।

उन्होंने बताया ‎कि बुधवार को आई रकम का ब्यौरा 25 जनवरी 2024 की गिनती के बाद किया जाएगा। श्रद्धालुओं को दर्शन व्यवस्थित ढंग से हों इसके लिए प्रशासन से चर्चा कर व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट ने बताया ‎कि 23 जनवरी को पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने रामलला के दर्शन किए।

दूसरे दिन करीब ढाई लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए

प्राण-प्र‎तिष्ठा के दूसरे दिन करीब ढाई लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। इस संबंध में अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की ओर से बताया गया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।

इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने अयोध्या (Ayodhya) के आसपास के संघ कार्यकर्ताओं को मंदिर की सफाई की जिम्मेदारी लेने और सुव्यवस्थित तरीके से मंदिर दर्शन के संचालन में सहयोग करने का निर्देश दिया। ता‎कि यहां पर ‎किसी को भी कोई असु‎विधा न हो।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...