
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। 2 अप्रैल को श्री मरांडी सुबह दस बजे चिन्नमरा इस्टेट के टीटाबार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर 2.30 बजे अपराह्न संतक टी इस्टेट पूजा मैदान में नजीरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा कर समर्थन मांगेंगे। बाबूलाल मरांडी मरांडी शुक्रवार को रांची लौटेंगे।
