
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की बेटी माही जायसवाल के विवाह के बाद आयोजहित आशीर्वाद समारोह में पहुंचे। माही ने करण के साथ विवाह रचाया है। उनके आवास पर पहुंचने पर नवीन जायसवाल ने सपरिवार उनका स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने नवदंपत्ति को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर नवीन जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बाबूलाल मरांडी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। नवीन जायसवाल ने कहा कि बेटी माही के विवाहोपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में पधारे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का हृदय से आभार। आपसे मिले स्नेहिल आशीर्वचन के लिए “माही एवं करण” कृतज्ञ हैं।
