रामनवमी पर बाबूलाल मरांडी का देसी अंदाज वायरल! लाठी भांजते देख लोगों का जोश हाई

रामनवमी के मौके पर रांची में बाबूलाल मरांडी का लाठी प्रदर्शन वाला वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं।

2 Min Read
Oplus_131072
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामनवमी के मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पूरे जोश के साथ लाठी चलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो रांची के चर्च रोड इलाके का बताया जा रहा है, जहां देर रात निकली शोभायात्रा के दौरान उन्होंने लाठी प्रदर्शन किया। रामनवमी के जुलूस और आयोजनों के बीच उनका यह अंदाज लोगों के लिए खास आकर्षण बन गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाबूलाल मरांडी पूरे आत्मविश्वास के साथ लाठी भांज रहे हैं। उन्हें देखकर आसपास खड़े लोग काफी उत्साहित नजर आते हैं और उनका हौसला बढ़ाते दिखते हैं। रामनवमी के अवसर पर रांची समेत पूरे झारखंड में जगह-जगह शोभायात्राएं, अखाड़ा प्रदर्शन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में बाबूलाल मरांडी का इस तरह सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

उनका यह अंदाज खासकर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे लगातार पसंद कर रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।