मानवता को झकझोरने वाला मामला, मां-बेटे ने अपनी बेटी को 1.38 लाख में हरियाणा में बेच दिया

बांदा में मां-बेटे ने अपनी बेटी को पैसों के लालच में हरियाणा में 1.38 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गंभीर जांच शुरू की

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mother Son Sell Daughter : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी शादीशुदा बेटी को पैसों के लालच में बेच दिया। युवती को हरियाणा ले जाकर 1 लाख 38 हजार रुपये में सौदा किया गया और वहां जबरन उसकी शादी कराई गई।

पीड़िता, जो चित्रकूट की रहने वाली है, किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसकी मां और भाई उसे बहाने से बांदा लेकर आए थे, जहां से उसे हरियाणा के कुछ लोगों के हवाले कर दिया गया। वहां उसे बंदी बनाकर रखा गया और जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और विशेष टीम गठित की। पुलिस ने युवती के बयान और सबूतों के आधार पर आरोपी भाई को गिरफ्तार किया।

इससे पहले हरियाणा के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे मामले को एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क से जोड़कर देख रही है और इसकी गहराई से जांच कर रही है।

बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।