Latest Newsझारखंडछह विदेशियों का बांग्लादेश प्रत्यार्पण, गिरफ्तारी के बाद से डिटेंशन कैंप में...

छह विदेशियों का बांग्लादेश प्रत्यार्पण, गिरफ्तारी के बाद से डिटेंशन कैंप में रह रहे थे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

करीमगंज (असम): भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के चलते गिरफ्तारी के बाद से डिटेंशन कैंप में रह रहे एक ही परिवार के 06 लोगों को भारत सरकार ने प्रत्यर्पण के तहत रविवार को बांग्लादेश भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में शाह आलम नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ भारत में प्रवेश किया था। उसे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शाह आलम की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। पश्चिम बंगाल के भारत-बांग्लादेश सीमा इलाके से शाह आलम अपने परिवार के साथ भारत में प्रवेश किया था।

कुछ दिन गुवाहाटी रहने के बाद वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु चला गया था और जब वह लौटा तो उसे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।

काफी लंबे समय से जेल और डिटेंशन कैंप में रहने के बाद शाह आलम के परिवार के 06 लोगों को करीमगंज जिला के सुतारकांदी अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए बांग्लादेश भेज दिया गया।

बांग्लादेश भेजे गए सभी लोगों की पहचान शाह आलम, कुलसुम बेगम, शिउली बेगम, सुहेल, रबीउल हक और मुस्तफा बेगम के रूप में की गई है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...