
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पीएम पद की शपथ लेने के साथ ही देश में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है। रहमान ने सेना में टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल करते हुए ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हफीजुर रहमान को भारत से बांग्लादेश वापस बुला लिया है। बता दे कि हफीजुर रहमान भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में डिफेंस एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे।
पीएम रहमान ने भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में डिफेंस एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हफीजुर रहमान को मेजर जनरल के रैंक पर प्रमोट करते हुए 55वीं इन्फैंट्री डिवीजन का GOC नियुक्त किया है।
12 फरवरी को हुए चुनावों में तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। जिसके बाद 17 फरवरी को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिनों बाद सेना में टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल किया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बदलावों का असर कई अहम स्ट्रेटेजिक कमांड्स के साथ-साथ बांग्लादेश की सबसे बड़ी मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी पर भी पड़ेगा।
आर्मी हेडक्वार्टर की तरफ से जारी किए गए ये बदलाव प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार के 17 फरवरी को सत्ता संभालने के कुछ दिन बाद आए हैं।
इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल एम मैनुर रहमान, जो पहले आर्मी ट्रेनिंग एंड डॉक्ट्रिन कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के चीफ के तौर पर काम कर रहे थे, उन्हें CGS नियुक्त किया गया है। ये लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में रिटायरमेंट लीव ली है। आर्मी हेडक्वार्टर में ब्रिगेडियर जनरल के तौर पर काम कर रहे मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। वह मेजर जनरल के पद पर प्रमोशन के बाद यह पद संभालेंगे।
