टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है। इस जीत के बाद भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इसकी घोषणा मंगलवार, 10 मार्च को की गई।

बता दें कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 फाइनल मुकाबला खेला गया था। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। बीसीसीआई द्वारा घोषित 131 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं (सेलेक्टर्स) के बीच बांटी जाएगी।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का कारनामा किया है। इसके साथ ही भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार यह खिताब जीत चुके हैं।

भारत ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2024 में जीत हासिल करने पर बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। इस बार इनामी राशि बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा आईसीसी ने भी इस बार चैंपियन टीम पर इनाम की बारिश की है। खिताब जीतने पर भारत को 3 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि मिली है, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर दिए गए हैं।

Share This Article