HomeUncategorizedOTT पर डेब्यू करने जा रहीं 'बेबो' धमाकेदार एंट्री की तैयारी

OTT पर डेब्यू करने जा रहीं ‘बेबो’ धमाकेदार एंट्री की तैयारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म खूब फला-फूला है। लोग अब सिनेमाघर जाने की बजाय ओटीटी पर घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं।

इसके चलते फिल्म जगत के नामी सितारे भी ओटीटी का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में करीना कपूर खान का भी नाम जुड़ने जा रहा है।

कई नामी और बड़े बॉलीवुड अदाकारों के ओटीटी पर आने के बाद अब अभिनेत्री करीना कपूर खान उर्फ बेबो भी वेब डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

करीना जापानी राइटर केगो हिगाशिनो की किताब पर आधारित फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्स एक्स पर आधारित एक मर्डर मिस्ट्री से ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही हैं।

इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे।

इस प्रोजेक्ट पर करीना कपूर का कहना है कि वो इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म उनकी स्ट्रीमिंग डेब्यू होगी।

साथ ही उनके दूसरे बच्चे जेह के जन्म के बाद उनकी यह कमबैक फिल्म होगी। उल्लेखनीय है कि करीना ने फरवरी 2021 में दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है।

करीना कपूर बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म बिग ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...