Latest Newsबिहारभाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया: बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पश्चिम चम्पारण जिला विधानसभा क्षेत्र संख्या (तीन) नरकटियागंज से विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का कारण अभी नहीं बताया है।

बिहार विधान सभा अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। हालांकि, पत्र में सुश्री वर्मा ने इस्तीफे का कारण निजी बताया है।

निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात

विधायक रश्मि वर्मा ने रविवार दोपहर नरकटियागंज स्थित आवास पर एक पत्र जारी कर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। विधानमंडल के अध्यक्ष को लिखे अपने संक्षिप्त पत्र में निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही थी। साथ ही अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध विधानमंडल अध्यक्ष से किया था।

इस पत्र को जारी करने के साथ ही विधायक नरकटियागंज से पटना के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने बताया था कि वह शाम में विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंप देंगी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने आवास पर पत्रकारों से की बातचीत

इधर,शाम में पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पारिवारिक कारणों से क्षुब्ध होकर इस्तीफा देने की बात कही थी।

मेरी उनसे बात हुई हैं। वह पटना जा रही थी। वह अब इस्तीफा नही देंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रश्मि वर्मा का अपने पति के भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है।

विधायक शिकारपुर पुलिस की कार्यशैली व अपने परिजनों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर शाम में इस्तीफा देने की बात कही थी और विधानसभा अध्यक्ष के नाम से पत्र लिखा था। अगर उन्हें शिकारपुर पुलिस से कोई दिक्कत है तो बेतिया पुलिस अधीक्षक के पास जाकर बात रखेंगी। पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले को देखेंगे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...