HomeUncategorizedगुजरात BJP विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, शपथ ग्रहण...

गुजरात BJP विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा

Published on

spot_img

गांधीनगर: गुजरात BJP के नवनिर्वाचित विधायकों की शनिवार को हुई बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए।

बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) और अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) मौजूद रहे। नई सरकार का शपथ ग्रहण (Oath Taking) समारोह 12 दिसंबर को होगा।

चुनाव भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ा गया था

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में BJP ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में पार्टी को 156 सीटें मिली हैं।

यह विधानसभा चुनाव भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ा गया था। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पटेल ही नई सरकार के मुख्यमंत्री होंगे।

हालांकि चुनाव में सत्तारूढ़ BJP को स्पष्ट जनादेश (Mandate) मिलने के बाद से ही यह स्पष्ट था कि भूपेंद्र पटेल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिपरिषद के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा (Resigned) दे दिया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...