जमीन विवाद में गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा जेल

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Land Dispute Shootout Revealed : बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगो स्थित राजोडेरा गांव (Rajodera village) में जमीन विवाद को लेकर शंभु मुंडा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध हथियार (देसी कट्टा) और एक गोली भी बरामद की गई है।

DSP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी

इस संबंध में बुंडू DSP ओम प्रकाश ने मंगलवार को अपने बुंडू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शंभु मुंडा को जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार (illegal Weapons) से गोली चलाई गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर तमाड़ थाना में मामला दर्ज किया गया है।

लीज की जमीन हड़पने का था पूरा खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि शंभु मुंडा के ससुर पंचान सिंह मुंडा ने संजय महतो को होटल संचालन के लिए पांच वर्षों के लिए 50 डिसमिल जमीन लीज पर दी थी।

आरोप है कि संजय महतो ने जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज (Fake Documents) तैयार कर जमीन बेचने का प्रयास किया, जिसका शंभु मुंडा लगातार विरोध कर रहा था।

Share This Article