मुलायम सिंह यादव के निधन पर भूपेश बघेल ने ​जताया दुख

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर दुख जताया है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री (Defence Minister) मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख जताया है।

भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव को कहा ‘धरतीपुत्र’

बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह यादव के निधन (Mulayam Singh Yadav Death) का समाचार भारतीय लोकतंत्र के नींव के एक पत्थर के ढह जाने के समान है।

‘नेता जी’ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री के रूप में जनता की सेवा की, वे आजीवन साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव अगस्त से Hospital में भर्ती थे और उन्हें दो अक्टूबर को आईसीयू (ICU) में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे।

Share This Article