Homeविदेशबाइडेन ने रूस के सभी विमानों के अमेरिका में आने पर लगाई...

बाइडेन ने रूस के सभी विमानों के अमेरिका में आने पर लगाई रोक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: यूक्रेन में मास्को के सैन्य अभियानों के जवाब में अमेरिका सभी रूस के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर देगा। ये घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने मंगलवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपना पहला स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन देते हुए यह घोषणा की।

बाइडेन ने कहा, आज रात मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सभी रूस की उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने रूस को और अलग-थलग करने और उनकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डालने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।

अमेरिका ने रविवार को यूरोपीय संघ और कनाडा द्वारा किए गए समान कदमों का पालन किया। इसके बदले में रूस के विमानन प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि रूस देश के हवाई क्षेत्र के उपयोग से यूरोपीय संघ के 27 सदस्यों सहित 36 देशों की एयरलाइनों पर प्रतिबंध लगाएगा।

रूस की निंदा करते हुए और यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन की पुष्टि करते हुए बाइडेन ने अपने भाषण में कहा कि अमेरिक की सेना यूक्रेन में रूसी सेना के साथ संघर्ष में शामिल नहीं होगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...