Latest Newsझारखंडमोदी से बाइडेन ने कहा- हैरिस के साथ मिलकर भारत-अमेरिका संबंध करेंगे...

मोदी से बाइडेन ने कहा- हैरिस के साथ मिलकर भारत-अमेरिका संबंध करेंगे मजबूत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क: जनवरी में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने जा रहे जो बाइडेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और कहा कि वह कमला हैरिस के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और बढ़ाना चाहते हैं।

मंगलवार को बाइडेन की ट्रांजिशन टीम ने उनकी मोदी के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया, बाइडेन ने मोदी को उनकी बधाई के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और बढ़ाना चाहते हैं।

साथ ही कहा कि वह साझा वैश्विक चुनौतियों पर प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, जिसमें कोविड-19 को नियंत्रित करने, जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने, वैश्विक आर्थिक सुधार की शुरूआत, लोकतंत्र को मजबूत बनाना शामिल है।

हालांकि इसमें आतंकवाद-निरोध में सहयोग को लेकर कोई उल्लेख नहीं था। साथ ही 10 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय नेताओं से शुरू हुए बातचीत के दौर के बाद बाइडेन ने मोदी से भी बात की। इसी के तहत मंगलवार को बाइडेन ने ट्रंप के करीबी माने जाने वाले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात की।

बता दें कि मोदी बाइडेन को राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में मान्यता देने वाले पहले नेताओं में से एक थे। मोदी के अलावा भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अमेरिकी मीडिया के परिणामों के अनुमानों के आधार पर विजेता घोषित करने पर तुरंत ट्वीट करके बाइडेन को बधाई दी थी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...